{"_id":"612a760f8ebc3ec36e6e0dff","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu242501017","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान
विज्ञापन
अखनूर में पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल व अन्य।
अखनूर। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याण योजना को आम लोगों तक जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्य का आम लोग लाभ उठा सकें।
वह शनिवार को यहां पार्टी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को इलाके में विकास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जो दायित्व मिला है उनके अनुसार काम करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने की। मौके पर भाजपा अखनूर इकाई की गत माह की गतिविधियां और कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व बीसी दलजीत सिंह, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, कर्ण सिंह, बृजेश्वर सिंह राणा, जुगल डोगरा, सूरज सिंह, सुरेश शर्मा, शारदा देवी, भूषण बराल, सुरिंदर शर्मा, मदन लाल आदि मौजूद रहे।