फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

गुलाम नबी आजाद से मिले अखनूर के कांग्रेस नेता

विज्ञापन
poiltical
गुलाम नबी आजाद से मिलने पहुंचे अखनूर कांग्रेस नेता।
अखनूर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल ब्लॉक कमेटी प्रधान बंसी गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य गुलाम नबी आजाद से उनके निवास स्थान जम्मू में मिला। इस दौरान अखनूर में कांग्रेस का जनाधार बढ़ने सहित अन्य पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि अखनूर विधानसभा क्षेत्र हमेशा ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस पर कांग्रेस का जनाधार ही रहा है, मगर अच्छे प्रतिनिधि की दरकार है। अखनूर के लोग कई प्रकार की समस्या से ग्रस्त हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। महंगाई की मार से गरीब और मध्य परिवारों को रोजमर्रा की चीजों के लिए दो चार होना पड़ता है। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव के लिए चर्चा भी हुई। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को गुलाम नबी आजाद ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा ताकि लोगों समस्या हल हो सके। प्रतिनिधि मंडल में लखवीर सिंह, गोविंद शर्मा, पूर्व सरपंच काली दास, अंकुश गुप्ता, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed