फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poet meeting

Jammu News: डोगरी के प्रचार के लिए जेकेएएसीएल के कार्यों को सराहा

विज्ञापन
poet meeting
अखनूर। जेकेएएसीएल के सचिव भारत सिंह के मार्गदर्शन में जेकेएएसीएल ने गांव करंगी में एक काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात कवि ओपी शाकिर ने की। डॉ. केसी भगत इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। कवि और वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह जम्वाल, कवि मोहन भारती, केवल कुमार केवल एवं जुगल चानन इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि थे।
सबसे पहले यशपाल निर्मल सहायक संपादक डोगरी, जेकेएएसीएल ने राज्य की भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए अकादमी की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने सामान्य रूप से राज्य की विभिन्न भाषाओं और विशेष रूप से डोगरी भाषा के प्रचार के लिए जेकेएएसीएल के प्रयासों की सराहना की। डॉ. केसी भगत ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में अकादमी से भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए समय-समय पर काव्य संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया। केवल कुमार केवल और जुगल चानन ने भी इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अकेडमी का धन्यवाद करते हुए साहित्य के उत्थान में अकेडमी के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

कवि संगोष्ठी में भाग लेने वाले में रशपाल वर्मा, ओपी दीपक, कोमल शर्मा, सुरेखा राजपूत, ममता शर्मा, अशोक कुमार सेहर, सत्यपाल हितेशी, ऋषि कवि, ओपी शाकिर, जुगल चानन, मोहन भारती, सुभाष चंदर, विक्की शर्मा, रेणु शर्मा, सरपंच रशपाल चंद, सुदेश कुमारी पंच, डॉ. पुरुषोत्तम लाल, नरेंद्र लंगर, अमन भारती, रमन शर्मा, श्री बालक राम, रतन भारद्वाज, राजिंदर कुमार रांझा और केवल कुमार आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed