{"_id":"72c32646b0a5046730808a5b00374857","slug":"pm-was-on-target-of-lashkar-in-kashmir-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर रैली में लश्कर के निशाने पर थे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर रैली में लश्कर के निशाने पर थे पीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Dec 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों पर फिदायीन हमला करवा सकता है। लश्कर के आतंकी मोदी की नवंबर में कश्मीर में हुई रैली में ही हमला करना चाहते थे। इसके लिए आतंकियों ने कई दिनों तक रेकी की थी। वहां सफल नहीं हुए तो अब दिल्ली में हमले की साजिश रची है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने मोदी की रैली में हमला करने की फिराक में घूम रहे लश्कर के मोड्यूल का पर्दाफाश कर शाबिर अहमद मलिक व अशफाक अहमद भट समेत तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जिस मोड्यूल के आतंकी पकड़े गए हैं उसके दो से तीन आतंकी फरार है। उन्हें हमले का जिम्मा दिया गया है। इसके लिए इन आतंकियों को छह लाख रुपये से ज्यादा की रकम विस्फोटक व हथियार खरीदने के लिए दी गई है।
विज्ञापन