फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Narendra Modi interacts with 250 students from jammu kashmir watan ko jano program

वतन को जानो: पीएम मोदी ने देश भ्रमण पर निकले जम्मू-कश्मीर के 250 छात्रों संग की बातचीत, खूब बजी तालियां

Sun, 24 Dec 2023 05:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 05:32 PM IST
सार

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के 250 छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की सीख दी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi interacts with 250 students from jammu kashmir watan ko jano program
पीएम मोदी ने की जम्मू-कश्मीर के बच्चों से मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के 250 छात्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की सीख दी। इस दौरान बच्चों ने खूब तालियां बजाई। यह विद्यार्थी 'वतन को जानो' कार्यक्रम के तहत देश भ्रमण पर निकले हैं। विद्यार्थी जयपुर, अजमेर और दिल्ली के प्रमुख स्थलों का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन


इससे पहले, समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों से चुने गए 250 बच्चों के एक समूह को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख मामलों के विभाग 'वतन को जानो' के तहत 12 दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए 10 समन्वयकों और कार्यवाहकों के साथ जयपुर और नई दिल्ली के लिए रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता से परिचित कराना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed