फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi will give many gifts to Jammu and Kashmir during 7 march visit

PM Modi Visit : जम्मू-कश्मीर को कई तोहफे देंगे प्रधानमंत्री मोदी, किसानों के लिए खोले जाएंगे खिदमत घर

Wed, 06 Mar 2024 10:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 10:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात मार्च को जम्मू-कश्मीर में समन्वित कृषि कार्यक्रम (एचएडीपी) देश को समर्पित करेंगे। साथ ही प्रसाद योजना के तहत हजरतबल के समन्वित विकास व सोनमर्ग में स्की ड्रैग लिफ्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा भी वह कई योजनाओं का कश्मीर को तोहफा दे सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi will give many gifts to Jammu and Kashmir during 7 march visit
Pm Modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात मार्च को श्रीनगर रैली के दौरान जम्मू-कश्मीर को कई परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इसके तहत जम्मू-कश्मीर में समन्वित कृषि कार्यक्रम (एचएडीपी) देश को समर्पित करेंगे। साथ ही प्रसाद योजना के तहत हजरतबल के समन्वित विकास व सोनमर्ग में स्की ड्रैग लिफ्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा भी वह कई योजनाओं का कश्मीर को तोहफा दे सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री दौरे के दौरान 5013 करोड़ के एचएडीपी को समर्पित करेंगे। दक्ष किसान पोर्टल के तहत ढाई लाख किसानों को उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। किसानों के लिए डिजिटल सुविधा व मार्केट सुविधा के लिए 2000 किसान खिदमत घर खोले जाएंगे। 67 हजार मीट्रिक क्षमता का कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही 2.87 लाख नए अवसर व 18900 इंटरप्राइजेज का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 लाख किसान परिवारों को सशक्त बनाने के साथ ही 2.67 लाख मध्यवर्गीय परिवारों का जीवनस्तर सुधारा जाएगा। इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री ने 32 हजार रुपये का तोहफा दिया था।

प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। साथ ही विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर को भाजपा के झंडे व होर्डिंग्स से पाट दिया गया है।

जेकेबीओएसई ने सात मार्च को होने वाली 10वीं की परीक्षा स्थगित कर दी

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने मंगलवार को 7 मार्च को होने वाली वोकेशनल विषयों की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी। बोर्ड ने कहा कि सॉफ्ट जोन में 7 मार्च को होने वाली वोकेशनल परीक्षा अब 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जेकेबीओएसई के निदेशक शिक्षाविदों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी। इस बीच सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए लाल चौक और आसपास के कुछ स्कूलों ने भी बुधवार और बृहस्पतिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed