फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi will celebrate Diwali with soldiers in Jammu and Kashmir's Rajori, will fill the spirits of the soldiers

जम्मू-कश्मीर: राजोरी में सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Thu, 04 Nov 2021 02:05 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Nov 2021 02:05 AM IST
सार

सेना ने पीएम दौरे की तैयारियों के तहत जवानों को भी बेहद सतर्क कर दिया है। दो साल पूर्व 27 अक्तूबर 2019 को भी प्रधानमंत्री ने दिवाली उत्सव राजोरी में ही जवानों के साथ मनाया था। 

विज्ञापन
PM Modi will celebrate Diwali with soldiers in Jammu and Kashmir's Rajori, will fill the spirits of the soldiers
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजोरी के नौशेरा में एलओसी की अग्रिम चौकियों पर जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।’ बता दें कि वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजोरी में ही अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था। वीरवार को एलओसी के नौशेरा सेक्टर में प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। राजोरी-पुंछ सीमा क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से जारी ऑपरेशन के बीच पीएम दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- भारत-पाकिस्तान सीमा पर जवानों ने धूमधाम से मनाई दिवाली, उमंग-उत्साह और चौकसी की देखें तस्वीरें
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के सुबह 11 बजे तक नौशेरा पहुंचने का कार्यक्रम है। पहले वह जम्मू एयरपोर्ट आएंगे, जहां से नौशेरा के लिए रवाना होंगे। राजोरी में पीएम मोदी तीन से चार घंटे तक रुक सकते हैं। इस दौरान वह जवानों के साथ दीवाली मनाने के बाद सेना के बड़े अधिकारियों के साथ राजोरी और नौशेरा सेक्टर में सैन्य तैयारियों का जायजा भी लेंगे। सुरक्षा को लेकर बैठक भी प्रस्तावित है। पीएम के साथ चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपित रावत भी आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम  बनने के बाद चौथी बार जम्मू-कश्मीर में मनाएंगे दिवाली
प्रधानमंत्री बनने के 7 सालों में मोदी चौथी बार जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख सीमा पर दीवाली मनाने आ रहे हैं। इससे पहले वह 2014 में सियाचिन पहुंचे थे। यहां दीवाली मनाने के बाद वह श्रीनगर भी गए थे। 2017 में उन्होंने कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दीवाली मनाई। साल 2019 में वह राजोरी की इन्फैंट्री डिवीजन में पहुंचे थे, जहां सैन्य जवानों के साथ दीवाली मनाई। पिछले दो साल में मोदी राजोरी में दूसरी बार दीवाली मनाने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें--  पीएम मोदी के दौरे से पहले सेना अध्यक्ष नरवणे ने जाने सीमा के हालात, एलओसी की अग्रिम चौकियों का किया निरीक्षण


आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच पीएम दौरे पर हाई अलर्ट
राजोरी और पुंछ जिलों के सरहदी इलाकों में स्थित घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से ऑपरेशन जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री के राजोरी को लेकर सुरक्षा बलाें को खासा अलर्ट किया गया है। 11 अक्तूबर को चमरेड़ के जंगल में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद मेंढर में भाटादूड़ियां में दूसरा हमला हुआ, जिसमें जेसीओ समेत चार जवान शहीद हो गए। इस पूरे ऑपरेशन में अभी तक हमला करने वाले किसी भी आतंकी का पता नहीं चल पाया है। कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसी परिस्थितियों में प्रधानमंत्री के राजोरी दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।




2020 में लोंगावाला बॉर्डर में जवानों के साथ मनाई थी दिवाली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में स्थित लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी साथ थे। मोदी हर साल दिवाली का त्योहार बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ मनाते आएं हैं। 

वर्ष 2014 से लगातार बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं मोदी 
वर्ष 2014 में कार्यभार संभालने के बाद पीएम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और पंजाब, राजस्थान तथा जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed