{"_id":"65d54d7446a655239b01f2b5","slug":"pm-modi-said-we-will-develop-kashmir-in-such-a-way-that-people-will-forget-to-go-to-switzerland-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : पीएम मोदी ने कहा- कश्मीर का ऐसा विकास करेंगे कि स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : पीएम मोदी ने कहा- कश्मीर का ऐसा विकास करेंगे कि स्विट्जरलैंड जाना भूल जाएंगे लोग
Wed, 21 Feb 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:40 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि घाटी का इस तरीके से विकास किया जा रहा है कि वह स्विट्जरलैंड को टक्कर दे सके।
विज्ञापन
घाटी में पीएम...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कश्मीर घाटी को एक पर्यटन स्थल के रूप में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि घाटी का इस तरीके से विकास किया जा रहा है कि वह स्विट्जरलैंड को टक्कर दे सके। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में जी20 कार्यक्रम के आयोजन के बाद इसकी प्राकृतिक सुंदरता ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। इसके बाद से, खासकर खाड़ी देशों से यहां निवेश में भारी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
मौलाना आजाद स्टेडियम में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले साल श्रीनगर में जी20 के दौरान कश्मीर की सुंदरता, परंपरा और संस्कृति उभरकर सामने आई थी, उसने लोगों पर प्रभाव छोड़ा है। अब हर कोई कश्मीर आना चाहता है। माता वैष्णों देवी के दरबार में आने वाले भक्तों की संख्या भी बढ़ी है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है कि आप इतनी दूर से यहां आए हैं। मुझे बताया गया कि 285 ब्लॉकों में लगी एलईडी स्क्रीन के जरिये लोग इस कार्यक्रम को सुन रहे हैं।
विज्ञापन
1,500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लगभग 1,500 नए भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की।
विज्ञापन
सबसे लंबी रेल सुरंग...
पीएम ने बनिहाल-खरी-सुंबर-संगलदान (48 किमी) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किमी) का उद्घाटन किया। इस रेल खंड में खारी-सुंबर के बीच सबसे बड़ी 12.77 किलोमीटर की रेल सुरंग है।
इस सुरंग को टी-50 के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान और बारामुला स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। बनिहाल-खारी-सुंबर-संगलदान खंड का चालू होना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें यात्रियों को बेहतर सवारी अनुभव प्रदान करने वाले पूरे मार्ग पर गिट्टी रहित ट्रैक (बीएलटी) का उपयोग किया गया है।
बहनों को बना रहे ड्रोन पायलट
मोदी ने कहा कि आपने नमो ड्रोन दीदी योजना के बारे में सुना होगा। मोदी की गारंटी है कि हमारी बहनों को ड्रोन पायलट बनाया जाएगा। मैं कल एक बहन का इंटरव्यू देख रहा था वह कह रही थीं, मुझे तो साइकिल चलाना भी नहीं आता था और आज मैं ट्रेनिंग के बाद ड्रोन पायलट बनकर घर जा रही हूं। देश में बहुत बड़ी संख्या में बहनों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। इसके लिए हमने हजारों स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन देने का निर्णय लिया है। लाखों रुपये के इन ड्रोन से खेती में मदद मिलेगी।
फारूक ने पीएम की सराहना की
जम्मू-कश्मीर में नई रेल परियोजनाओं के उद्घाटन पर नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी और रेलवे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय और पीएम की तरफ से यह बड़ा कदम है, जिसका हम स्वागत करते हैं।
हम उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई देते हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक सीटें मिलेंगी। बेग ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक करार दिया।
10 साल बाद सिद्ध हुआ जम्मू में आईआईटी-आईआईएम का संकल्प
प्रधानमंत्री का ध्येय वाक्य संकल्प से सिद्धि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सत्य साबित हुआ। जब नरेंद्र मोदी को भाजपा की तरफ से आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी नहीं बनाया गया था, तब उन्होंने दिसंबर 2013 में जम्मू में ललकार रैली में सवाल उठाया था कि आखिर जम्मू-कश्मीर में एम्स, आईआईएम और आईटाईटी जैसे संस्थान क्यों नहीं होने चाहिए। मंगलवार को उन्होंने जब जम्मू में एम्स और आईआईएम का उद्घाटन किया, तो भाजपा के कई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री का 10 वर्ष पुराना यह वीडिया सोशल मीडिया पर साझा किया।
- साझा किए वीडियो...विज्ञान व तकनीक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, जो कहते हैं, वो करते हैं, तभी तो मोदी को चुनते हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर तब नरेंद्र मोदी ने कहा था कि क्या जम्मू में एम्स, आईआईटी और आईआईएम नहीं होना चाहिए।