फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi's a force of nature not communal at all, says mufti

मुफ्ती मोहम्मद सईद का पीएम मोदी पर बड़ा बयान

Mon, 02 Nov 2015 10:26 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
pm modi's a force of nature not communal at all, says mufti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 नवम्बर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे है। पीएम मोदी यहां पर दो रैलियों को संबंधित करेंगे और राज्य के लिए कुछ बड़े पैकजों की घोषणा भी कर सकते हैं। पीएम मोदी के कश्मीर दौरे पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती  मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री मोदी के पर लग रहे सांप्रदायिक आरोपो को गलत बताया है।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सीएम मुफ्ती ने दादरी की घटना पर बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के सांप्रदायिक बयानों पर पीएम की चु्प्पी पर के बारे में पूछा गया तो मुफ्ती ने कहा, 'दादरी की घटना बहुत भयंकर और दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन मोदी का एजेंडा सबका साथ, सबका विकास है।
विज्ञापन


मुझे लगता है कि उन्हें कुछ समय दीजिए। मुझे पूरा यकीन है कि वह बीजेपी के बड़बोलों पर जरूर लगाम लगाएंगे।' साथ ही मुफ्ती ने यह भी कहा कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीफ बैन जम्मू कश्मीर में कोई मुद्दा नहीं है

pm modi's a force of nature not communal at all, says mufti

वहीं जम्मू कश्मीर में बीफ बैन को हो रहे बवाल पर पूछा गया तो सीएम ने कहा क‌ि बवाल के लिए भी सईद मोदी या बीजेपी को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में गोहत्या पर दशकों से प्रतिबंध है। यहां यह कोई मुद्दा नहीं है।

प्रधानमंत्री दूरदृष्टि रखते हैं और उनकी नजरें रियासत के समग्र विकास पर टिकी हुईं हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 2003 के दौरे को को याद करते हुए कहा कि यह दौरा भी इतिहास को दोहराने जैसा ही होगा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न उदाहरणों के साथ कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास तथा कनेक्टिविटी की दिशा में केंद्र सरकार ने दिल खोलकर रियासत की मदद की है। प्रधानमंत्री ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को फोर लेन करने तथा रेलवे नेटवर्क के विस्तार में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए हस्तक्षेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed