{"_id":"67ff273413ff8303680ec594","slug":"pm-modi-jammu-visit-postponed-he-was-to-flag-off-vande-bharat-express-from-katra-to-srinagar-on-19th-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का जम्मू दौरा टला: 19 को कटड़ा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखानी थी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का जम्मू दौरा टला: 19 को कटड़ा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखानी थी हरी झंडी
Wed, 16 Apr 2025 09:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:14 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू दौरा टल गया है। पीएम मोदी को 19 अप्रैल को कटड़ा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखानी थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 19 अप्रैल को प्रस्तावित कटड़ा दौरा टल गया है। यहां उन्हें कटड़ा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखानी थी, साथ ही विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल कौड़ी ब्रिज का उद्घाटन करना था।
रेलवे सूत्रों के अनुसार सभी तैयारियां लगभग हो चुकी थीं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टाल दिया गया है। प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रमों के अनुसार अब इसकी तिथि फिर से निर्धारित की जाएगी।
इससे पहले मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों की हाई-लेवल बैठक हुई। बैठक में एसजीपी, एनआईए, एनएसजी सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की थी।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को कटड़ा से कश्मीर के लिए विशेष वंदे भारत ट्रेन रवाना हुई, जिसमें रेलवे के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सहित विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने पूरे रेल मार्ग का निरीक्षण किया।

इसी दिन डीआरएम जम्मू विवेक कुमार ने स्पेशल इंस्पेक्शन कार (सवीप) से कटड़ा-रियासी रेल लिंक का जायजा लिया और कौड़ी पुल सहित अन्य संरचनाओं की तैयारियों का अवलोकन किया था।