फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi: I'm delighted to share BDC polls in Jammu-Kashmir were conducted in peaceful manner

जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण बीडीसी चुनाव, लोकतंत्र में लोगों का अटूट विश्वास है: पीएम मोदी

Fri, 25 Oct 2019 01:08 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 25 Oct 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi: I'm delighted to share BDC polls in Jammu-Kashmir were conducted in peaceful manner
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को जम्मू-कश्मीर में हुए ब्लाक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जम्मू, कश्मीर, लेह और लद्दाख में बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल) के चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। इस दौरान कोई हिंसा नहीं हुई। यह लोकतंत्र में लोगों के अटूट विश्वास और महत्व को दर्शाता है कि वे जमीनी स्तर के शासन के अनुरूप हैं। 
विज्ञापन


बीडीसी चुनाव में निर्दलियों का रहा दबदबा, 307 में से 217 पर जीते, भाजपा को 81 और पैंथर्स को आठ सीटें मिलीं

अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने के बाद पहली बार राज्य के ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलियों का दबदबा रहा। शुक्रवार को 307 पदों के लिए हुए चुनाव में से 217 पर निर्दल जीते। भाजपा को 81 सीटें मिलीं। इनमें जम्मू संभाग में 52, कश्मीर में 18 और लद्दाख में 11 सीटें हैं। पैंथर्स पार्टी को आठ और कांग्रेस को एक सीट पर कामयाबी मिली है।  
विज्ञापन


इससे पहले 283 ब्लॉक अध्यक्षों के लिए सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में कुल मिलाकर 98.3 फीसदी मतदान हुआ है। श्रीनगर में सौ फीसदी मतदान का रिकॉर्ड बना है। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार अनंतनाग में 90.5, बांदीपोरा में 97.6, बारामुला में 97.1, बडगाम में 94.9, डोडा में 99.2, गांदरबल में 95.1, जम्मू में 99.5, कारगिल में 98.3, कठुआ में 99.4, किश्तवाड़ में 99.5, कुलगाम में 93.9, कुपवाड़ा में 95.9, लेह में 97.3 और पुंछ में 99.3 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में 86.2, राजोरी में 99.5, रामबन में 99.2, रियासी में 99.7, सांबा में 99.6, शोपियां में 85.3 और उधमपुर में 99.4 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। 27 ब्लॉकों में निर्विरोध उम्मीदवार विजेता घोषित हुए थे। 1065 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में भाग्य आजमाया था।

नेकां, पीडीपी व कांग्रेस ने बना रखी थी दूरी
चुनाव से नेकां, पीडीपी, कांग्रेस व सीपीआई (एम) ने दूरी बना रखी थी। इन तीनों पार्टियों ने नेताओं को नजरबंद किए जाने का हवाला देेते हुए चुनाव लायक माहौल न होने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed