फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plus-2 forum raised demand for teacher community

प्लस-2 लेक्चरर्स फोरम ने की टेली काउंसलिंग के जरिए बैठक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
plus-2 forum raised demand for teacher community
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। आल जे एंड के प्लस-2 लेक्चरर्स फोरम की तरफ से अध्यक्ष दिपक शर्मा की अध्यक्षता में टेलीकाउफ्रेंसिंग के जरिए प्लस-2 केडर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान दीपक शर्मा ने सरकार द्वारा बनाई गई प्रशासनीक कमेटी से काम शुरू करवाए जाने की अपील की। इस कमेटी को प्लस-2 कैडर के विभिन्न मुद्दे जैसे टाइम बाउंड प्रमोशन आदि पर काम करने के लिए गठित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस से संबंधित कई बार वह संबंधित प्रशासन से अपील कर चुके हैं और कई मैमोरेंडम भी सौंप चुके हैं पर हर बार केवल दिलासा दे दिया जाता है कि जल्द इस पर काम किया जाएगा। इस मौके पर उनका कहना था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ असगर हासन समून लंबे समय से न पूरी हो सकी उनकी मांगों को आवश्य पूरा करेंगे। इसी के साथ फोरम ने प्रिसिंपलों की प्रमोशन लिस्ट निकालने की भी अपील की। इस मौके पर अशोक शर्मा, अनवर खान, प्रदीप सिंह, संजय भगत, आर एस सलाथिया, डॉ सुषमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed