{"_id":"64cffadd7ddd9b2ff9026584","slug":"players-stops-in-the-field-akhnoor-news-c-268-1-akh1001-223-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेल मैदान में प्रवेश पर रोक से खिलाड़ी निराश, रुका प्रतिभा का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेल मैदान में प्रवेश पर रोक से खिलाड़ी निराश, रुका प्रतिभा का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा पर प्रतिबंध...स्कूल मैदान में खिलाड़ियों का आना किया बंद
-10 दिन से अभ्यास नहीं कर पा रहे युवा, आंदोलन की दी चेतावनी
-बोले, 60 साल से खिलाड़ी स्कूल के मैदान में करते आ रहे अभ्यास
-उप राज्यपाल से मामले में हस्ताक्षेप कर लगाई रोक हटाने की मांग
अखनूर। सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रही है। लेकिन, कस्बे के एकमात्र मैदान में बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इससे 10 दिन से खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मामले में हस्ताक्षेप कर लगाई रोक हटाने की मांग की है।
खिलाड़ियों का कहना है कि गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर में एकमात्र खेल मैदान है। 60 से ज्यादा साल से खिलाड़ी यहां अभ्यास करते आ रहे हैं। लेकिन, अब स्कूल प्रबंधन ने मैदान में बाहरी खिलाड़ियों के खेलने पर पाबंदी लगा दी है। गेट बंद कर दिया जाता है। रविवार को स्कूल के गेट बंद होने से जिला स्तर के अंडर-14 और सीनियर खिलाड़ियों के मैच रद्द करने पड़े। क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे। पिछले वीरवार को खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीईओ और प्रिंसिपल से मिला था, लेकिन इसके बाद खिलाड़ियों को रोका जा रहा है। इसके चलते वे 10 दिन से अभ्यास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि रोक न हटाई तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास : पार्षद
पार्षद राकेश मल्होत्रा ने कहा कि सरकार युवाओं की नशामुक्ति के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही है। पर स्कूल प्रशासन ने मैदान पर खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे। अखनूर प्रशासन खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दिलवाए।प्रतिभाओं का रुकेगा विकास : शाम सिंह
विज्ञापन
दिव्यांग किक्रेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के जोनल हेड शाम सिंह लंगेह ने कहा कि इसी मैदान पर अभ्यास कर किक्रेट, वॉलीबाल, फुटबाल खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। मगर प्रतिबंध से खिलाड़ी खेल नहीं पा रहे। इससे युवा प्रतिभाओं का विकास रुकेगा।
शाम को खेलने पर समस्या नहीं होनी चाहिए : राहुल
अंतरराष्ट्रीय किक्रेट खिलाड़ी राहुल शर्मा ने कहा कि अखनूर में एक ही मैदान है। स्कूल प्रशासन ने यहां सभी के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह स्कूल खुलने से पहले और शाम को खेलने से स्कूल प्रबंधकों कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
कोट
प्रिंसिपल का कुछ भी बोलने से इंकार
सरकारी स्कूल के मैदान में बाहरी खिलाड़ियों के खेलने पर लगाए प्रतिबंध को लेकर स्कूल प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
कोट
स्कूल के मैदान में बाहरी खिलाड़ियों के खेलने पर लगाए प्रतिबंध का मामला ध्यान में आया है। इसे लेकर सोमवार को स्कूल प्रबंधकों, खिलाड़ियों सहित कस्बे के लोगों से बातचीत कर हल निकाला जाएगा।
अखिल सढोत्रा, एसडीएम, अखनूर