फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plaster on left leg in place of right broken leg in udhampur

पैर दायां टूटा था , प्लास्टर बाएं का कर दिया

Mon, 11 Jan 2016 11:44 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
plaster on left leg in place of right broken leg in udhampur

डॉक्टर की लापरवाही के कारण पांच माह की मासूम रात भर दर्द से तड़पती रही। बेजुबान बच्ची की टांग टूटी थी दायीं पर प्लास्टर कर दिया गया था बायीं का।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा तो तब हुआ, जब दूसरे दिन दूसरे डॉक्टर ने उसकी जांच की। एक्स-रे देखने के बाद वह डॉक्टर भौचक्क रह गए। आनन-फानन में मासूम की टूटी टांग का प्लास्टर किया गया। डॉक्टर की इस लापरवाही से बच्ची के अभिभावकों ने रोष जताया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि जिब निवासी सुदेश कुमार की पांच माह की बेटी सलौनी की एक दुर्घटना में दांयी टांग में चोट आई। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। आर्थोपेडिक ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे डॉ. विनीत ने एक्स-रे कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह घंटों के बाद सुधारी भूल

plaster on left leg in place of right broken leg in udhampur

एक्स-रे जांच होने के बाद सलौनी की दांयी टांग में फ्रैक्चर होने की पुष्टी हुई। डॉक्टर ने जल्द प्लास्टर करवाने की हिदायत दी। डॉक्टर के सहकर्मियों ने जल्दबाजी में सलौनी की बांयीं टांग पर प्लास्टर कर उन्हें घर भेज दिया। सलौनी के घरवाले अनपढ़ होने के कारण पूरे माजरे समझ नहीं पाए। घर में सलौनी पूरी रात दर्द से कराहती-चिल्लाती रही।

सलौनी के पिता सुदेश कुमार ने बताया कि अगली सुबह जब वह अस्पताल में सलौनी की जांच कराने पहुंचे तो उन्हें उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सारी घटना के बारे में समझाया। बताया गया कि गलती से बच्ची की बायीं टांग पर प्लास्टर कर दिया गया है।

इस घटना की सूचना अस्पताल में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई। बच्ची की मां पिंकी देवी ने रोते हुए बताया कि डॉक्टरों की ऐसी लापरवाही के कारण बिना पढ़े-लिखे लोगों की जान जा सकती है।

डॉक्टर पहले बिफरे, फिर दी सफाई

plaster on left leg in place of right broken leg in udhampur

घटना की खबर मिलते ही जांच करने वाले डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। पहले तो आते ही उसने सलौनी के घरवालों को डांटना शुरू कर दिया। डाक्टर ने घरवालों पर घटना को सनसनीखेज बनाने का आरोप लगाया।

बाद में डाक्टर ने अपनी सफाई भी दे डाली। उन्होंने कहा कि ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण कभी गलती हो सकती है। इस घटना से उन्होंने पूरी तरह अपना पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed