फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plantation

हर गांव हरियाली के तहत पौधरोपण अभियान चलाया

विज्ञापन
plantation
नौशेरा। नौशेरा वन प्रभाग ने जिला प्रशासन राजौरी और सेना के सहयोग से गुरुवार को वीर बद्रेश्वर मंदिर में हर गांव हरियाली के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। आयुक्त सचिव वन विभाग, संजीव वर्मा आईएएस ने बेल, पीपल और बरगद के पौधे लगाकर अभियान शुरू किया। इसके अलावा वन संरक्षक पश्चिम सर्कल राजौरी विवेक वर्मा, उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल, अभिजीत जोशी आईएफएस, डा. अर्शदीप सिंह डीएफओ राजौरी, नीलिमा शाह डीएफओ नौशेरा, सुखदेव सिंह सम्याल एडीसी नौशेरा आदि अधिकारियों ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

आयुक्त सचिव वन प्रभाग ने जिला प्रशासन राजौरी के अधिकारियों और पश्चिम सर्कल राजौरी के वन अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा लाम के परिसर में स्वयं सहायता समूहों, वीएफसी सदस्यों, पीआरआई सदस्यों और क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। आयोजन के दौरान ग्रीन इंडिया मिशन के तहत नौशेरा वन मंडल के वीएफसी एंड्रोथ के स्थानीय लोगों के बीच सौर उपकरण और वीएफसी थानामंडी और राजौरी वन मंडल के स्थानीय लोगों के बीच कृषि किट वितरित किए गए। आयुक्त सचिव वन प्रभाग जम्मू-कश्मीर, संजीव वर्मा आईएएस ने जिला राजौरी में बीएडीपी के तहत निष्पादित विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की। कार्यक्रम आयोजन नौशेरा वन मंडल की ओर से वन संरक्षक, विवेक वर्मा पश्चिम अंचल राजौरी और नीलिमा शाह के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed