{"_id":"5fde64128ebc3e3c53106cbc","slug":"planning-jammu-city-news-jmu2251196192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के रेशमी, ऊनी उत्पाद बाहरी राज्यों में भी बिकेंगे, खुलेंगे आउटलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के रेशमी, ऊनी उत्पाद बाहरी राज्यों में भी बिकेंगे, खुलेंगे आउटलेट
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए जम्मू-कश्मीर के बाहर बिक्री आउटलेट खोलने पर जोर दिया है। उन्होंने रेशम और ऊनी उत्पादों को ब्रांड के रूप में नाम देने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करने को भी कहा। उपराज्यपाल ने शनिवार को शहीदी चौक, रेजीडेंसी रोड स्थित जम्मू-कश्मीर इंडस्ट्रीज (जेकेआई) लिमिटेड के 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बने अनुभव केंद्र एवं बिक्री आउटलेट का शुभारंभ किया।
उपराज्यपाल ने कहा कि अनुभव केंद्र व बिक्री आउटलेट जेकेआई द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री बढ़ाएगा और संगठन को लाभदायक और मजबूत इकाई बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह उन लोगों को सुविधा प्रदान करेगा, जो जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जेकेआई की निर्माण इकाइयों तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
जेकेआई की पुनरुद्धार योजना पर उपराज्यपाल को बताया गया कि संगठन को लाभदायक और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके अलावा समाज के सीमांत क्षेत्रों के लिए कोकून पालन के साथ ऊन के उत्पादन में आजीविका सहायता प्रदान करने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं। जेकेआई ने पुनरुद्धार योजना में मुख्य रूप से रेशम, ऊन और उससे जुड़ी इकाइयों के आधुनिकीकरण और स्थापना पर ध्यान बढ़ाया है। अनुभव केंद्र व बिक्री आउटलेट की स्थापना के साथ जम्मू संभाग में रेशम और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों को पूरी तरह से कार्यात्मक बनाया जा रहा है। जेकेआई दारा निर्मित फर्नीचर और मिश्रित वस्तुओं, रेशम और ऊनी उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाएगा। अनुभव केंद्र व बिक्री आउटलेट शहर के बीचों बीच महत्वपूर्ण स्थल रेजीडेंसी रोड पर 11000 स्क्वेयर फीट में स्थापित किया गया है। इसके तीन फ्लोर हैं और इसमें प्रदर्शित व बिक्री के लिए फर्नीचर, रेशम, ऊन उत्पादों को रखा गया है। केंद्र में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।