{"_id":"6873f9a1d12c2f6425046628","slug":"piligrims-increase-in-shivkhodi-dham-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125182-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सावन महीने में शिवखोड़ी धाम लगेगा शिवभक्तों का तांता, कारोबार बढ़ने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सावन महीने में शिवखोड़ी धाम लगेगा शिवभक्तों का तांता, कारोबार बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी में दो महीनों से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन पांच हजार के करीब श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
आधार शिविर से प्राकृतिक गुफा तक माहौल भी सामान्य है। जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। सावन महीने के सोमवार से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों का भी मानना है कि सावन महीने में काफी संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। बाजार में दुकानों से श्रद्धालु खरीदारी करेंगे। इससे दुकानदारों का रोजगार बढ़ेगा।
कोट....
दुकानदार काफी समय से मंदी का सामना कर रहे थे। एक-दो महीने से र रौनक लगने लगी है लेकिन यात्रियों को शाम छह बजे के बाद आने-जाने की अनुमति नहीं है। इसका असर दुकानदारों पर पड़ रहा है। सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-अजीत शर्मा, स्थानीय दुकानदार
-- --
यात्रा अब सामान्य रूप से चलना शुरू हो गई है। छह बजे के बाद यात्रा को आने-जाने की अनुमति नहीं है। इससे रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। कोई भी रनसु में रुकना नहीं चाहता है क्योंकि उनका खर्चा ज्यादा होता है। एक तो गाड़ी का किराया और दूसरा रहने के लिए कमरों का शुल्क भी देना पड़ता है। श्रद्धालु समय पर पहुंचते हैं। दर्शन करते हैं तो इतनी देर में उनके जाने का समय हो जाता है। वे बाजार में बिना घूमे ही गाड़ी में बैठते हैं और घरों की ओर रवाना हो जाते हैं।
- जमीत सिंह, स्थानीय दुकानदार