{"_id":"597b89304f1c1b5c4f8b481e","slug":"piligrims-figure-crossed-the-2-5-lac-mark-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों का आंकड़ा ढाई लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों का आंकड़ा ढाई लाख के पार
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम बम भोले के जयघोष के साथ शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के 30वें दिन 1,571 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 2,51,326 के साथ ढाई लाख को पार कर गया है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 393 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इसमें 19 छोटे बड़े वाहनों में 294 पुरुष, 52 महिलाएं और 47 साधु शामिल रहे।
विज्ञापन
यात्रा आखिरी पड़ाव की ओर है। आगामी दो अगस्त को श्रीनगर से महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगी, जो यात्रा ट्रैक पर विभिन्न स्थानों पर रुकती हुई आगे बढ़ेगी। दर्शनार्थी यात्रियों के आंकड़े में लगातार कटौती हो रही है। अब यह आंकड़ा करीब पंद्रह सौ तक आ गया है।
विज्ञापन
जम्मू से भी यात्रियों की संख्या में गिरावट के साथ रोजाना पांच सौ से नीचे आ गई है। इस बार मौसम ने शिव भक्तों का अभी तक साथ दिया है। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मौसम यात्रियों के लिए बाधा नहीं बना है।
विज्ञापन