जम्मू। जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने प्रधान भारत भूषण भगत और जेकेएमईएफ के अध्यक्ष सुशील सूदन के नेतृत्व में ड्रग कंट्रोलर से मुलाकात की। उन्होंने भारत सरकार से फार्मेसी अधिनियम 1948 32 (सी) के संशोधन के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पेश आ रही समस्याओं को उजागर किया। वक्ताओं ने कहा कि अनावश्यक औपचारिकताओं से आवेदनकर्ताओं को परेशानी आ रही है।
उपनिदेशक ड्रग कंट्रोलर ने फार्मासिस्टों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजीकरण की प्रक्रिया को अनुकूल बनाया जाएगा। सरकारी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सेवारत फार्मासिस्ट को पेरा मेडिकल काउंसिल से अनिवार्य पंजीकरण प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। शिष्टमंडल में जनरैल सिंह, आरपी सिंह, मदन लाल शर्मा, रतन लाल शामिल रहे। ब्यूरो