{"_id":"647f950a148a86fdb5042157","slug":"petroleum-minister-visit-rspura-news-c-10-1-134000-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बेहतर बदलावों की हुई शुरुआत: हरदीप पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बेहतर बदलावों की हुई शुरुआत: हरदीप पुरी
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री ने आरएस पुरा का किया दौरा
नगरपालिका प्रतिनिधियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को आरएस पुरा का दौरा किया। कस्बा स्थित एक पैलेस में पहुंचे मंत्री ने नगरपालिका आरएस पुरा, बिश्नाह और अरनिया के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बेहतर बदलाव आने की नई शुरूआत हुई। भविष्य में राज्य के लोगों की बेहतरी होगी।
उन्होंने कहा कि नौ वर्ष में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बहुत काम किया है। चाहे वह विकास की बात हो या कोई और मुद्दा। नपा आरएस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी ने केंद्रीय मंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि पहले इंजीनियर विंग नपा के अधीन थी। लेकिन, कुछ समय से इसे पीडब्लूडी के साथ किया गया है। इससे नपा में विकास कार्य करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने इंजीनियर विंग को वापस नपा के साथ जोड़ने का आग्रह किया। इसी प्रकार आरएस पुरा क्षेत्र में मुख्य नाले की सफाई करवाए जाने के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर करने की मांग को रखा।
पार्षद किशोर शर्मा सहित अन्य ने कहा कि कस्बे में नपा के अधीन कई वार्ड हैं, जहां लोगों ने मकान बनाए हैं। वह भूमि कस्टोडियन की होने पर लोगों को मालिकाना हक न मिलने पर दिक्कत आ रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। इसके उन्हें अधिकार दिए जाएं। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जम्मू-पूंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, डीडीसी आरएस पुरा प्रो, गारू राम भगत, डीडीसी बिश्नाह धर्मेंद्र कुमार, भाजपा जिला प्रधान रेखा महाजन, आदि मौजूद रहे।