{"_id":"61856f8b7196b133187f92c4","slug":"petrol-became-cheaper-by-rs-12-and-diesel-by-rs-17-in-jammu-and-kashmir-the-price-also-decreased-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से राहत: जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 12 और डीजल 17 रुपये सस्ता हुआ, लद्दाख में भी कीमत हुई कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से राहत: जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 12 और डीजल 17 रुपये सस्ता हुआ, लद्दाख में भी कीमत हुई कम
Sat, 06 Nov 2021 12:38 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:38 AM IST
सार
केंद्र सरकार के बाद एलजी प्रशासन ने पेट्रोल पर 6.5 और डीजल पर 7.5 रुपये टैक्स घटाया। प्रदेश में अब पेट्रोल करीब 96 और डीजल 80 रुपये लीटर मिलने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
पेट्रोल और डीजल के रेट घटाने के लिए केंद्र की ओर से टैक्स कटौती के बाद जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल प्रशासन ने भी करों की दर कम कर दी है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पेट्रोल पर 6.5 और डीजल पर 7.5 रुपये टैक्स घटा दिया है। इससे प्रदेश में पेट्रोल के दाम लगभग 12 रुपये और डीजल के करीब 17 रुपये कम हो गए हैं। जम्मू में 108.98 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला पेट्रोल शुक्रवार को 96.15 रुपये, जबकि डीजल 99.01 रुपये की जगह 80.32 रुपये प्रति लीटर बिका। आल जेएंडके पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में नई दरें लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
एलजी प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) पर टैक्स में 24 फीसदी की कटौती के साथ 4.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 16 फीसदी की कटौती के साथ 6.5 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया गया है। इसी तरह पेट्रोल में प्रति लीटर 2 रुपये और डीजल में 1 रुपये सेस घटा दिया है। इस तरह से कर और सेस के साथ पेट्रोल पर 6.5 रुपये और डीजल आयल पर 7.5 रुपये की कटौती की गई है। शुक्रवार से नई दरें प्रभावी की गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि नई दरों के लागू होने से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की दरों में भी कटौती की उम्मीद
केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस की दरों में कटौती की उम्मीद लगाई जा रही है। वर्तमान में जम्मू में घरेलू गैस का एक सिलिंडर (14.200 किलो) 951 रुपये में बिक रहा है, जबकि व्यावसायिक गैस सिलिंडर (19 किलो) 2108 रुपये में मिल रहा है। पहली नवंबर से इस श्रेणी वाले प्रति सिलिंडर की दर पर 268 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
लद्दाख में भी सस्ता हुआ
लेह/जम्मू। लद्दाख प्रशासन ने भी डीजल और पेट्रोल पर लगाए गए टैक्स में कटौती कर दी है। प्रदेश में अब पेट्रोल पहले की तुलना में 12 रुपये जबकि डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। ब्यूरो