{"_id":"65dcf2697a1fb35403001b98","slug":"peoples-problem-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100856-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांव बडियाल ब्राह्मणा में पानी की निकासी नहीं होने से सड़कों पर फैल रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांव बडियाल ब्राह्मणा में पानी की निकासी नहीं होने से सड़कों पर फैल रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार ने गांव बडियाल ब्राह्मणा का दौरा कर ग्रामीणों को आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी हासिल की और जल्द समाधान किए जाने का अश्वासन दिया। इस दौरान गांव की पंचायत के पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा व पूर्व सरपंच कांता शर्मा सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद थे।
सरपंच बिन्नी शर्मा ने कहा कि गांव में कई स्थानो पर पानी की निकासी नहीं हो पाने पर बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी चले जाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुचारू रूप से पानी की निकासी नहीं होने से पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। एसडीएम सीमा परिहार ने कहा कि आरएस पुरा तहसीलदार व ब्लॉक खंड विकास अधिकारी के साथ गांव का निरीक्षण कर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को चाहिए कि घरों से निकलने वाले कूड़े को कचरा उठाए जाने वाले वाहन में डालें ताकि पानी की निकासी हो सके।
वहीं इस दौरान एसडीएम ने गांव में पांच लाख रुपये की लागत से बनाई गली और नाली का उद्घाटन किया। पंचायत के पूर्व सरपंच ने कहा कि इससे लोगों को सुविधा होगी। इस दौरान पूर्व सतपाल शर्मा, पंच राज कुमार, रामपाल, नंबरदार तिलक राज शर्मा, मुलख राज शर्मा, पवन कुमार, जैकी चौधरी सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण भी मौजूद थे।