फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Peoples of Bahu Area Demand for Tehsil Office

Jammu News: बाहु के लोग चाहते हैं तहसील कार्यालय इलाके में हो

विज्ञापन
Peoples of Bahu Area Demand for Tehsil Office
- मौजूद समय में लोगों को लगभग तीन किलोमीटर सफर तय कर त्रिकुटा नगर जाना पड़ता है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बाहु क्षेत्र के लोग तहसील कार्यालय इलाके में ही चाहते हैं। इस समय तहसील कार्यालय त्रिकुटा नगर में है। इस कारण अपने काम के लिए लोगों को लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। किराये के रूप में उन्हें अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ती है।
लोगों का कहना है कि इलाके में ही कार्यालय हो तो सुविधा रहेगी। अभी तो किराया खर्च कर कार्यालय में पहुंचना पड़ रहा है। इसके बाद दस्तावेज तैयार करने और फीस भरने में खर्चा हो रहा है। गरीब लोगों के लिए काम करवाना महंगा साबित हो रहा है। कुछ लोग बिना काम करवाए ही वापस आ जाते हैं। एक बार में तो काम होता नहीं, तहसील कार्यालय के दो से तीन चक्कर लगते हैं। अन्य तहसीलों में कार्यालय तहसील के अंदर ही हैं मगर बाहु के लिए कार्यालय त्रिकुटा नगर में है।
विज्ञापन


20 हजार के करीब आबादी को लाभ होगा
पूर्व पार्षद शाम लाल बसन का कहना है कि तहसील कार्यालय बाहु इलाके में खुले। इससे लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। 20 हजार के करीब आबादी को लाभ होगा। कासिम जेडीए कालोनी, गोरखा नगर के लिए त्रिकुटा नगर नजदीक है मगर शिव नगर, बाहु फोर्ट इलाके में रहने वालों के लिए दूर है। गोरखा समाज से करुणा छेत्री ने कहा कि तहसीलदार कार्यालय गोरखा नगर में स्थानांतरित हो। बाहु पूरे इलाका का केंद्र बिंदु हैं। अकसर चुनाव के समय आश्वासन मिलते हैं मगर बाद में कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था

बाहु में खाली जमीन पर तहसील कार्यालय बन सकता है। इसके लिए उपराज्यपाल को भी ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है। लोगों का कहना है कि यहां तहसील बनने से लोग पैदल आकर भी काम करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article