{"_id":"66778bb153ba6a971308f5e6","slug":"peoples-held-protest-due-to-power-cut-and-water-crisis-jammu-news-c-10-jam1006-386326-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली कटौती व पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली कटौती व पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लोगों का आरोप: रात-दिन हो रही कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वजीर कालोनी, दुर्गा नगर वेलफेयर एक्शन कमेटी की ओर से वजीर कालोनी के बाहर तालाब तिल्लो-बोहड़ी रोड पर बिजली कटौती और पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया गया।
अध्यक्ष जतिंद्र खजूरिया ने कहा कि दिन में कट पर कट लग रहे हैं तो रात को भी बिजली कटौती हो रही है। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, पेयजल किल्लत के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम नहीं निपट पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती का समय निर्धारित होना चाहिए। बिजली कारपोरेशन मनमर्जी कर रहा है, इससे लोग आहत है। प्रदर्शन में विकास खजूरिया, मनीष कुमार, नमदीप बख्शी ओर रोमेश कुमार ने कहा कि हालत यह है कि बिजली कटों से घरों में समय पास करना मुश्किल हो गया है। सुबह 11 बजे के बाद से कट लग रहे हैं। कभी दस मिनट बिजली आ रही है तो दो घंटे गुल हो जा रही है। मौजूदा समय में दुर्गा नगर, भारत नगर, सूर्य बिहार, आनंद बिहार, प्रिय दर्शनी लेन और फ्रेंडस कालोनी में लोग दुखी हैं। पानी कभी दस मिनट तो कभी 20 मिनट आपूर्ति हो रही है। बीते एक सप्ताह से दो-दो दिन बाद भी पानी आ रहा है।