फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People worried by increasing tension on LoC, District administration officials visited villages

एलओसी पर बढ़ते तनाव से लोग चिंतित, प्रशासनिक टीमों ने सुरक्षा का दिया आश्वासन

Sat, 23 Feb 2019 09:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 23 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
People worried by increasing tension on LoC, District administration officials visited villages
एसएसपी राजौरी - फोटो : ani
भारत और पाकिस्तान की सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। पाकिस्तान की तरफ से एलओसी के पास अपने गांव खाली करवाए गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। ऐसी खबरों के बाद बीएसएफ और सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


राजौरी जिला प्रशासन ने नौसेरा और सुंदरबनी सेक्टर का दौरा कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बंकर का निर्माण कर रहे हैं। एसएसपी राजौरी युगल मन्हास ने बताया कि हम लोगों को यह आश्वासन देना चाहते हैं कि वे यहां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से सीमांत ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान की तरफ से संभव है कि वह रिहायशी इलाकों को टारगेट कर गोलाबारी करे। कुपवाड़ा, बारामुला, राजोरी, पुंछ, जम्मू, सांबा और कठुआ में रहने वाले सीमांत ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। लेकिन इन हालातों से सीमांत ग्रामीण चिंतित हैं। खासकर सरपंचों और पंचों से कहा गया है कि वह एहतियातन लोगों के संपर्क में रहें और हर समय तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed