{"_id":"5e77c6de8ebc3e769d012aaf","slug":"people-will-be-monitored-by-thermal-drone-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में थर्मल ड्रोन से की जाएगी लोगों की निगरानी, लॉकडाउन सूची में श्रीनगर-जम्मू-लेह और कारगिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में थर्मल ड्रोन से की जाएगी लोगों की निगरानी, लॉकडाउन सूची में श्रीनगर-जम्मू-लेह और कारगिल
Mon, 23 Mar 2020 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Mar 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में लोगों की गतिविधियों पर थर्मल ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने आम लोगों से अपील की कि लॉकडाउन के मद्देनजर वे घरों से बाहर न निकलें। बताया, कश्मीर संभाग में लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्रीनगर और जम्मू जिले को भी लॉकडाउन कर दिया है। वहीं लद्दाख में लेह और कारगिल जिले को भी लॉकडाउन किया गया है। ये सभी जिले 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेंगे। इन जिलों में आम गतिविधियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन
लद्दाख में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में अबतक कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन जम्मू संभाग व एक कश्मीर का मामला है। कुल 2337 से अधिक लोगों को एकांतवास में रखा गया है। इन सभी की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
कश्मीर में कोरोना का पहला मामला
श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला व्यक्ति मिला है। वह डाउन टाउन का रहने वाला है। यह कश्मीर का पहला मामला है। जिला प्रशासन ने मामले की पुष्टि करते हुए आसपास के 300 मीटर के दायरे को सर्विलांस पर ले लिया है। संक्रमित व्यक्ति का विदेश यात्रा का इतिहास है।
कारगिल जिले के संकू क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मामला
कारगिल जिले के संकू क्षेत्र में कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने आते ही जिला प्रशासन ने इलाके को सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट ने संकू, थंगदुबुर, नकमकौसर और नारांबी गांवों को बाहरी आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा आसपास के गांवाें को बफर जोन के तौर पर अधिसूचित कर दिया है। मजिस्ट्रेट आदेश के तहत जरूरी सामान की आपूर्ति मोबाइल दुकानों के माध्यम से गांवों में जाकर की जाएगी। आशा वर्कर और हेल्थ वर्कर रोजाना घर-घर जाकर निगरानी व स्क्रीनिंग करेंगे।