फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People returning from abroad are now being shifted from home to quarantine centers

विदेश से लौटे लोग घर से अब क्वारंटीन केंद्रों में किए जा रहे शिफ्ट, अब तक 19,647 लोगों को हुई स्क्रीनिंग

Fri, 27 Mar 2020 10:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 27 Mar 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
People returning from abroad are now being shifted from home to quarantine centers
कोरोना वायरस - फोटो : social media

कोरोना को लेकर लगातार बरते जा रहे एहतियाती कदमों के बीच विदेश से लौटे लोगों को होम क्वारंटीन के बाद अब क्वारंटीन केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर सहित आसपास के कई इलाकों में विदेश से लौटे लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में शिफ्ट किया गया। सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और उच्चाधिकारियों के निर्देश के मुताबिक दो मार्च से विदेशी यात्रा कर लौटे लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों की सेहत और लक्षणों पर भी नियमित नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


उधर, लॉकडाउन के बीच विभिन्न राज्यों से जम्मू कश्मीर लौटने वाले लोगों की संख्या रोजाना एक हजार से भी अधिक है। इनमें से कई लोग विभिन्न प्रदेशों में इलाज करवाकर लौट रहे हैं तो कई छात्र, मजदूर और कर्मचारी भी शामिल हैं। शुक्रवार तक कुल 19,647 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति दी जा चुकी है। इनमें से अब तक लगभग तीन हजार लोग कठुआ और सांबा में स्थापित किए गए क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिले के तमाम नाकों को सील कर दिया गया था, लेकिन अब भी अटल सेतु के रास्ते लोगों के आने का सिलसिला जारी है। बसोहली प्रशासन की ओर से ऐसे कुछ लोगों को विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। हालांकि इनमें से कई लोगों ने बताया कि उन्हें चटाई पर रात काटने को मजबूर होना पड़ रहा है और उनके पास खान पान के प्रबंध भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खड्ड पार कर प्रदेश में घुसे लोगों को लखनपुर में किया क्वारंटीन

प्रदेश में दाखिल होने के लिए कई लोग चोर रास्तों या खड्डों का सहारा ले रहे हैं। पुलिस भी इन लोगों पर नजर रखने के लिए हाईवे सहित शहर और आसपास के इलाकों में लगाए नाकों पर पूरी तरह सक्रिय है। वीरवार शाम शहर में जिला सचिवालय के पास ऐसे ही एक सवारी वाहन को पुलिस ने ट्रैक करते हुए लखनपुर पहुंचाया। वाहन में कई लोग सवार थे। चोरी से दाखिल होकर अपने घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे ये लोग दूसरों की जान भी आफत में डालने की कोशिश में हैं।

कठुआ पुलिस ने रावी दरिया सहित अन्य रूट से चोरी से प्रदेश में दाखिल होने की कोशिश कर रहे कई लोगों को पकड़कर लखनपुर स्क्रीनिंग केंद्र पहुंचाया। जहां से जांच के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।  

पुलिस के पहरे में बांटा सरकारी राशन, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल

सरकारी ने एक ओर जहां सरकारी राशन की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं लॉकडाउन के बीच लोगों को राशन उपलब्ध करवाने में डिपो संचालकों को भी दिक्कत आने लगी है। शुक्रवार को कठुआ शहर में इसी समस्या से निपटने के लिए पुलिस निगरानी में और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राशन बांटा गया। वार्ड-8 के राशन डिपो में पहुंचे लोगों के लिए पहले निशानदेही कर उचित दूरी तय की गई। इसके बाद लंबी कतारों में खड़े लोगों ने सरकारी राशन हासिल किया।

लोगों ने मांग की कि लॉकडाउन के बीच जिले के तमाम हिस्सों में सरकारी राशन की होम डिलीवरी की जाए। प्रशासन ने क्वारंटीन केंद्रों में रखे लोगों के लिए लांड्री सेवा वाहन को भी वीरवार शाम रवाना किया। 14 दिन की अवधि क्वारंटीन केंद्रों में काटने वाले लोगों कहे लिए टीवी से लेकर मनोरंजन के अन्य साधन भी तैयार किए जा रहे हैं। तनाव को कम करने के लिए उन्हें योग भी सिखाया जा रहा है।

नगरोटा के सरपंच ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया साल भर का मानदेय

नगरोटा पंचायत के सरपंच बिक्की शर्मा ने अपने एक साल के मानदेय को प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। शर्मा ने बताया कि उन्होंने 21 हजार रुपये की राशि कोरोना से निपटने के लिए दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना से निपटने के लिए बेहतरीन इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। हर देशवासी को इसमें सहयोग की जरूरत है। सरपंच ने लोगों से अपील की कि अपने आसपास गरीब परिवारों का भी ध्यान रखा जाए, ताकि इस आपदा कि स्थिति में कोई भी भुखमरी या लापरवाही से न मरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed