फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest for water

पानी के लिए हाईवे जाम

Tue, 28 Apr 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा
अमर उजाला/ब्यूरो, कठुअा Updated Tue, 28 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
people protest for water

पेयजल संकट दूर न होने से नाराज हीरानगर सब डिवीजन के भेइया गांव के लोगों ने गांव के पास सोमवार को हाईवे जाम कर दिया। पीएचई विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। इंचार्ज डीसी मुश्ताक अहमद और पीएचई अधिकारियों के आश्वासन पर मार्ग खोला गया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल सुधीर डोगरा, एडवोकेट शशिपाल, मोहनलाल शर्मा और रामपाल पुरोहित ने कहा कि गरमी के बीच पेयजल संकट को लेकर विभाग जरा भी गंभीर नहीं है। पिछले डेढ़ महीने से भेइया गांव में पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग परेशान हैं, लेकिन विभाग समस्या को लगातार अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी के संकट को दूर करने के लिए वह कई दफा विभाग से फरियाद कर चुके हैं, लेकिन लोगों की समस्या विभाग को गंभीर नहीं लगती। यही वजह है कि डेढ़ महीने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभागीय उपेक्षा ने सारी हदें पार कर दीं तो उन्हें हाईवे पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंचे इंचार्ज डीसी मुश्ताक अहमद सहित पीएचई अधिकारियों ने पानी सप्लाई बहाल करने की आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। वहीं, सोमवार को एक घंटे तक हाईवे जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed