गली न बनाए जाने पर फूटा गुस्सा
गली का निर्माण न होने से वार्ड चौदह के निवासियों ने
उन्होंने नगर परिषद पर गरीब लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी गली निर्माण जल्द शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
सोमवार को शहर के रामनगर इलाके से लोग जिला सचिवालय पहुंचे। गली निर्माण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के बाद प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल गणेश ने कहा कि इलाके में हल्की बारिश से हालत बद से बदतर हो जाते हैं। आसपास के सभी मोहल्लों में गलियों को पक्का कर दिया गया, लेकिन उनके क्षेत्र को छोड़ दिया गया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त गली में रहने वाले अधिकतर लोग अनुसूचित जाति के हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं है। दो बार नगर परिषद के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन गली का निर्माण नहीं शुरू करवाया गया।
परिषद के अधिकारियों से हर बार रटा-रटाया जबाव मिलता है कि गली को प्लान में रख दिया गया है। प्रदर्शन में आशा रानी, जगदीश कुमार, हंसराज, निर्मला देवी, मंजू जसरोटिया आदि शामिल रहे।