{"_id":"5a203fbe4f1c1bca678beccb","slug":"people-of-udhampur-disturb-to-light-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों बिजली के कटने से लोगों में रोष, दफ्तरों में भी हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों बिजली के कटने से लोगों में रोष, दफ्तरों में भी हो रही परेशानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में घंटों बिजली की अघोषित कटौती के चलते लोगों व दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर रात तक बिजली के घंटों अघोषित कट लगते रहे। जिसको लेकर लोगों ने बिजली विभाग के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन
सुबह साढ़े आठ बजे बंद हुई बिजली लगभग साढ़े बारह बजे आई। उसके बाद चार बजे बंद हुई बिजली पांच बजे के आसपास बहाल हो सकी। इसके बाद फिर से शाम साढ़े छह से लेकर आठ बजे तक बिजली का कट लगा।
विज्ञापन
बिजली कट के कारण यहां लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो इसके अलावा दफ्तरों में काम करने वाले लोग भी परेशान रहे। उन्हें काम के लिए बिजली का इंतजार करना पड़ा। ज्योति, आकाश, नीरज, राजू, कमला ने बताया कि बिजली के लंबे अघोषित कटों के कारण उन्हें काम के दौरान भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
उनके मोबाईल चार्ज नहीं हो सके। क्योंकि बार बार बिजली बंद हो रही थी। विभाग को चाहिए कि वह इतने लंबे अघोषित कट न लगाए। जिससे की लोग बेहद परेशान हो जाएं। अभी सर्दियों का सीजन चल रहा है।
उस पर बिजली के लंबे कट लग रहे हैं या तो विभाग एक दिन पहले बताए कि अघोषित कट लगेंगे और क्यों। विभाग कभी भी बिजली के कट लगा देता है। जिससे लोगों को ही परेशानी उठानी पड़ती है।