फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People of Rajori-Poonch are being misled for vested interests: Khatana

निहित स्वार्थ के लिए राजोरी-पुंछ के लोगों को किया जा रहा गुमराह : खटाना

विज्ञापन
People of Rajori-Poonch are being misled for vested interests: Khatana
राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य पर की चर्चा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि निहित स्वार्थ के लिए राजोरी-पुंछ के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि राजोरी और पुंछ के लोग शांति व भाईचारा कायम रखेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में घोषणा की है कि आरक्षण के कारण गुज्जर और बक्करवालों को मिलने वाला आरक्षण किसी तरह से प्रभावित नहीं होगा। खटाना ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा की। खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजोरी-पुंछ क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास हुआ है। इन दोनों जिलों की सुविधा के लिए चौकी-चौरा और भामला के बीच सुरंग और नौशेरा क्षेत्र में एक और सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इससे जम्मू से राजोरी तक यात्रा का समय कम हो जाएगा। उन्होंने गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए चल रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी। आदिवासी युवाओं और अन्य लोगों के साथ बैक टू बैक बैठकों के बारे में भी बताया गया। दावा किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अच्छी प्रतिक्रिया है। भाजपा जम्मू-कश्मीर की सभी पांच और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश से एक सीट पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल है। अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। इस साल कश्मीर में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed