फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people of Jammu who went to tablighi Jamaat Nizamuddin are being searched

तब्लीगी जमात के जलसे में गए जम्मू के लोगों की तलाश हुई तेज, प्रशासन ने की ये अपील

Wed, 01 Apr 2020 05:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 01 Apr 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
people of Jammu who went to tablighi Jamaat Nizamuddin are being searched
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए मास्क पहने लोग - फोटो : PTI

दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह पर तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए जम्मू के लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। पिछले 48 घंटों में दो दर्जन से अधिक लोगों की शिनाख्त करके उन्हें विभिन्न केंद्रों में 14 दिन के क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। इन लोगों की तलाश के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगभग सभी अधिकारियों को लगाया गया है। इन्हें जल्द से जल्द ढूंढ कर उन्हें क्वारंटीन करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जम्मू जिले में ही ऐसे 83 लोगों की शिनाख्त हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार धार्मिक जलसे में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। एजेंसियों की ओर से इनके बारे में सूचित किया गया है, लेकिन कई के मोबाइल नंबर और पते गलत मिल रहे हैं, जिससे दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पहचान में आए कुछ लोग ऐसे लोग भी हैं जो दावा कर रहे हैं कि वे कभी लखनपुर ही नहीं गए तो दिल्ली तक कैसे पहुंच गए। इससे यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि सैकड़ों की तादाद में गए लोगों में कई ऐसे भी होंगे जिन्होंने अपने जान पहचान वालों के आधार कार्ड या अन्य साधनों के माध्यम से मोबाइल सिम कार्ड लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को यह डर सता रहा है कि अगर जो लोग सामने नहीं आ रहे वे कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर अन्य लोगों को भी पीड़ित कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रशासन की ओर से शहर के गुज्जर नगर, भठिंडी, सुंजवां और अन्य स्थानों को पूर्ण रूप से बंद किया गया है। ऐसी आशंका है कि इन इलाकों में धार्मिक जलसे में शामिल हुए कई लोग मौजूद हो सकते हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों से खुद सामने आकर अपना यात्रा इतिहास बताने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed