फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people lighting diyas near Ghanta Ghar at Lal Chowk in Srinagar on 75th Independence Day

जम्मू-कश्मीर: दीपों की रोशनी से जगमगा उठा लाल चौक, लोगों ने दीये जलाकर मनाया आजादी का जश्न

Sun, 15 Aug 2021 11:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 15 Aug 2021 11:59 PM IST
सार

इसी लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था, लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले घंटाघर को तीन रंगों वाली लाइटों से सजा दिया गया था।

विज्ञापन
people lighting diyas near Ghanta Ghar at Lal Chowk in Srinagar on 75th Independence Day
दीपों की रोशनी से जगमगा उठा लाल चौक - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर में लाल चौक के घंटाघर पर लोगों ने शाम में दिए जलाकर खुशियां मनाईं। दीपों की रोशनी से लाल चौक जगमगा उठा। एक व्यक्ति ने बताया कि आज हमने यहां दिए जलाए हैं। इसके बाद हम यहां पटाखे भी जलाएंगे। पहले यह इलाका बंद हो जाता था। आज यह पूरी तरह से खुला हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि इसी लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था, लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले घंटाघर को तीन रंगों वाली लाइटों से सजा दिया गया था। साथ में वहां पर एक नई बड़ी सी घड़ी भी लगाई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लाल चौक पर तिरंगे से जगमगाता घंटाघर और सभी सरकारी इमारतों पर लहराता तिरंगा कश्मीर में बदलाव की तस्दीक कर रहा है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घाटी में न तो कोई पाबंदी है और न ही इंटरनेट सेवा बंद है।


घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर एक अलग सा बदलाव और एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह लहराते तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग्स अलग ही अहसास दिला रहे हैं। लोगों में राष्ट्रवाद की भावना झलक रही है। लोग तिरंगा उठाए दिख रहे हैं चाहे वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की गई तिरंगा रैलियां हों या फिर आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम। लोग इन कार्यक्रमों में खुलकर भाग ले रहे हैं। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed