फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   people in border areas celebrated diwali away from home

खौफ के साए में घरों से दूर मनी सरहदी इलाकों के लोगों की दिवाली

Mon, 31 Oct 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 31 Oct 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
people in border areas celebrated diwali away from home
सीमांत इलाकों में मनी दिवाली - फोटो : AmarUjala

दिवाली पर सरहदी गांवों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी करने की आशंका के चलते सीमावर्ती गांवों के ज्यादातर लोगों ने इस बार रोशनी का पर्व राहत शिविरों और रिश्तेदारों के घरों पर ही मनाया। घरों से दूर रहकर दिवाली मनाने का मलाल लोगों को जरूर रहा, लेकिन त्योहार की खुशियां एक-दूसरे से पूरे जोश और उल्लास से साझा की गईं।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से कई राहत शिविरों में बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरण कर लोगों के चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया गया। सांबा सेक्टर के सरहद से सटे गांव रिगाल के लोगों ने धार्मिक स्थल तरेली में बने राहत शिविर में दिवाली का पर्व एक साथ मिलकर मनाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांता देवी ने कहा कि पाकिस्तान पिछले कई साल से दिवाली के आसपास गोलाबारी शुरू कर देता है। घरों में बच्चों के साथ रहना खतरनाक है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में राहत शिविरों या रिश्तेदारों के घरों में शरण लेनी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सीमावर्ती लोग नहीं मना पाए दीपावली

people in border areas celebrated diwali away from home
सीमावर्ती लोग नहीं मना पाए दीपावली - फोटो : Demp Pic.
चीची माता मंदिर, नृसिंह धाम घगवाल में बने राहत शिविरों में भी लोगों ने दिवाली पूरे उल्लास के साथ मनाई। लोगों ने कहा दिवाली का पर्व लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है।

आरएस पुरा सेक्टर के पाक गोलाबारी की जद में आने वाले गांवों में भी दिवाली पर ज्यादातर लोगों ने अपने बच्चों को राहत शिविरों व रिश्तेदारों के घर भेज दिया। गांवों में कुछ एक बुजुर्ग जरूर रहे। 

सरहदी इलाकों के कई लोग दिवाली का पर्व नहीं मना पाए। ऐसे लोगों का कहना था कि गोलाबारी से लोगों की जान गई है। कई घायल हुए हैं। मवेशियों की जान चली गई है। ऐसी स्थिति में दिवाली का पर्व वह नहीं मना पाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed