{"_id":"5d5e48ec8ebc3e6c26393bc8","slug":"people-have-not-been-able-to-pay-due-to-restrictions-now-fear-of-banks-fines-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः प्रशासन दे रहा पाबंदियों में ढील, बैंक दे रहे चेतावनी, लोगों को सता रहा जुर्माने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः प्रशासन दे रहा पाबंदियों में ढील, बैंक दे रहे चेतावनी, लोगों को सता रहा जुर्माने का डर
Thu, 22 Aug 2019 01:19 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
कार EMI
- फोटो : Social
जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात में जहां प्रशासन अब पाबंदियों में ढील दे रहा है। इससे लोगों को राहत है लेकिन बैंक लोगों को किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं हैं। जो लोग समय पर ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाए हैं उन पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। बैंक के इस रवैये से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में एक सरकारी मुलजिम ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि हाल ही में मैने गाड़ी खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था। हालात खराब होने के कारण इस महीने की ईएमआई नहीं भर पाया। सरकारी मुलाजिम होने के कारण फोन चलता था, एक दिन बैंक से फोन आया कि ईएमआई नहीं भरने पर जुर्माना भरना पडे़गा। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि हालात सामान्य नहीं होने के कारण ईएमआई नहीं भर पाया था, लेकिन अब डर लग रहा है कही बैंक ने जुर्माना तो नहीं लगा दिया है।
विज्ञापन