{"_id":"651b295f3e4bcf0a5101062f","slug":"peaceful-yatra-jammu-news-c-10-jam1008-214621-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शांति का संदेश लेकर पहुंची यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शांति का संदेश लेकर पहुंची यात्रा
विज्ञापन
गांधी जयंती पर संभाग से होकर सोमवार को जम्मू पहुंची शांति यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा में 30,100 छात्र, 2,234 शिक्षक और 1254 स्कूलों की रही भागीदारी
जम्मू। गांधी जयंती पर संभाग से होकर जम्मू पहुंची शांति यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पद्मश्री सचदेव सरकारी महिला पीजी कॉलेज गांधीनगर में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और यात्रा के उत्साही प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मंडलायुक्त रमेश कुमार ने स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू की ओर से आयोजित इस स्मारक अभियान को सराहा। यात्रा अपने अंतिम गंतव्य में जम्मू पहुंची और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच गांधी जयंती के तहत स्कूल शिक्षा निदेशक, जम्मू ने संभाग के स्कूलों और कॉलेजों में सभी जिलों में क्विज, चित्रकारी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, संगोष्ठी और अन्य प्रतियोगिताएं करवाईं। यात्रा में 30,100 छात्रों और 2,234 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसमें 1254 स्कूल शामिल थे।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन इतिहास को दर्शाते हुए एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंडलायुक्त और अन्य गणमान्य लोगों ने संगोष्ठी प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य, निदेशक स्कूल शिक्षा अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।