फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP President Mehbooba Mufti said If bjp have guts then make Taj Mahal and Red Fort as a temple

भाजपा पर महबूबा का हमला: दम है तो ताजमहल और लाल किले को मंदिर बना कर दिखाएं, जानिए क्यों कहा- मनोज सिन्हा महंत नहीं

Tue, 10 May 2022 05:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 10 May 2022 05:39 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ताजमहल और लाल किला को भाजपा मंदिर बना कर दिखा दे। फिर देखते हैं कितने लोग विदेशों से यहां घूमने आते हैं।

विज्ञापन
PDP President Mehbooba Mufti said If bjp have guts then make Taj Mahal and Red Fort as a temple
PDP President Mehbooba Mufti - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने भाजपा सरकार को बेरोजगारी और ताजमहल विवाद पर घेरा है। ताजमहल को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा जारी है। यहां कई कमरे खुलवाने की मांग की जा रही है। इसके लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार लोगों को रोजगार देने में असमर्थ साबित हो रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। गरीबी के मामले में हमारा देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे है। भाजपा के पास लोगों को देने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए लोगों को मुसलमानों के पीछे लगाया जा रहा है। इसमें मस्जिद, ताजमहल और अन्य मुद्दे शामिल हैं। देश को लूट कर भागे लोगों से पैसे वापस लेने के बजाय मुगल काल में बनी संपत्तियों को लूटना चाहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश जम्मू कश्मीर में सैकड़ों सालों से विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रह रहे हैं। यहां अलग-अलग धर्मों के स्थल एक साथ बने हैं और ये हमारी विरासत है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सूर्य मंदिर में पूजा करने का जिक्र करते हुए कहा कि वो कोई महंत नहीं हैं और ना ही मंदिर के पुजारी हैं। वह केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ताजमहल और लाल किला को ये (भाजपा) मंदिर बना कर दिखा दें। फिर देखते हैं कितने लोग विदेशों यहां घूमने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed