फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp, mehbooba mufti vs cs

Jammu News: मुख्य सचिव टिप्पणी पर बोलीं महबूबा, सच है तो जिम्मेदारों के नाम का खुलासा करें

विज्ञापन
pdp, mehbooba mufti vs cs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में अयोग्य उम्मीदवारों को अवैध तरीके और बैक डोर से सरकारी नौकरियां दी गईं। अगर यह सच है तो प्रशासन को इसकी जांच करानी चाहिए।
मुख्य सचिव की टिप्पणी पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें (मुख्य सचिव ) यह कहते हुए शर्म आनी चाहिए। अगर यह सच है, तो उन्हें कार्रवाई करने दीजिए। वे बातें ऊंची करते हैं और काम कम करते हैं। वे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरियां नहीं दे सकते, बल्कि लोगों को नौकरियों से हटा देते हैं। उन्होंने मुख्य सचिव से ऐसी नियुक्तियों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का सार्वजनिक रूप से खुलासा करने और जांच करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई बात है तो उन्हें बताना चाहिए कि यह किसने किया है। अधिकारी पिछले दरवाजे से नियुक्तियों में शामिल हैं। ईडी, सीबीआई और एनआईए उनके साथ हैं। उन्हें इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने दीजिए। उन्होंने वर्तमान प्रशासन के कार्यकाल के तहत भर्ती प्रक्रियाओं विशेष रूप से उप-निरीक्षकों, जूनियर इंजीनियरों और वित्त विभाग में कर्मियों जैसे पदों पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि कुछ ब्लैकलिस्टेड कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल थी। मुख्य सचिव को पहले हमारे सवालों का जवाब देना चाहिए। एसआई, जेई या जल शक्ति या वित्त विभागों की भर्ती उनके कार्यकाल के दौरान हुई। उन्होंने भर्ती के लिए ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को नियुक्त किया और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया। वे अब अदालतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीडीपी प्रमुख ने जल शक्ति विभाग के एक आईएएस अधिकारी के आरोपों की ओर इशारा करते हुए मुख्य सचिव से इन आरोपों को सीधे तौर पर संबोधित करने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे मुद्दे लोगों का भरोसा खत्म कर रहे हैं और शिक्षित, बेरोजगारों की दुर्दशा बढ़ा रहे हैं। आरोप लगाया कि यह सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ज्ञात हो कि मुख्य सचिव ने वीरवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में एक कार्यक्रम में कहा था कि मुझे यह कहते हुए शर्म आती है कि 2.50 लाख से अधिक अयोग्य उम्मीदवारों को अवैध और पिछले दरवाजे के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने एक दशक में कई गोडसे पैदा कर दिए: महबूबा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश पिछले 75 सालों में दूसरा महात्मा गांधी पैदा नहीं कर सका, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पिछले एक दशक में कई नाथूराम गोडसे बना दिए। मुफ्ती भाजपा के एक पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नए युग के रावण के रूप में दिखाए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थीं। जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी भाजपा नेता का इसी तरह का पोस्टर जारी करता, तो उसे बिना किसी मामले या जांच के तुरंत जेल में डाल दिया जाता और जमानत भी नहीं दी जाती। भाजपा की हरकतें विपक्षी दलों के गठबंधन ''इंडिया'' के प्रति उसकी हताशा का परिणाम हैं। सनातन धर्म को कायम रखने के भाजपा के दावे पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या उसके कार्य वास्तव में सनातन की शिक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा युवाओं को जय श्री राम के नाम पर मुसलमानों को मारने के लिए उकसा रही है। मुफ्ती ने भाजपा पर जम्मू में टोल टैक्स, स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर कई वित्तीय बोझ डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed