फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp have some terms before alliance

गठबंधन से पहले शर्तें रखेगी पीडीपी

Fri, 15 Jan 2016 09:54 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
pdp have some terms before alliance

रियासत में नई सरकार के गठन का पेंच उलझता ही जा रहा है। गठबंधन सरकार के 10 महीने के कार्यकाल की समीक्षा के एलान के बाद अब पीडीपी ने शर्तें रखनी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने वीरवार को कहा कि गठबंधन सरकार में जो एजेंडा आफ एलायंस बना था, पहले वह लागू हो। मुफ्ती मोहम्मद सईद जैसी शख्सियत सब सह लेती थी, लेकिन हमें इस बारे में सोचना होगा।
विज्ञापन


इसलिए गठबंधन से पहले कुछ शर्तें जरूर रखी जाएंगी, ताकि गठबंधन एजेंडे के मुताबिक काम हो। भाजपा ने कहा है कि वह हड़बड़ी में नहीं है।

पीडीपी की शर्तों में नया मोड़

pdp have some terms before alliance

रियासत के सियासी हालात में पीडीपी की शर्तों से नया मोड़ आ गया। जाहिर है कि सरकार बनने में अब वक्त लग सकता है। नईम ने कहा है कि हमारे लिए एजेंडा आफ एलायंस अहम दस्तावेज है, जिसे दरकिनार कर सरकार नहीं चलाई जा सकती।

एजेंडे को जमीनी स्तर पर लागू करने की जरूरत है। हम अभी समीक्षा कर रहे हैं कि मुफ्ती साहब के विजन को आगे बढ़ाया गया है या नहीं। अगर बढ़ाया गया है, तो कितना।

अख्तर ने कहा कि राज्य सरकार चलाना नगर निगम चलाने जैसा नहीं है। नईम ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे जो विवादित नहीं थे, उन पर भी कोई काम नहीं नहीं किया गया।

जल्दबाजी नहीं करेगी भाजपा : निर्मल

pdp have some terms before alliance

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और पूर्व उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने सांबा ‌ज‌िले के घगवाल के नोनाथ आश्रम में कहा कि सरकार के गठन को लेकर पार्टी कोई जल्दबाजी नहीं करेगी।

रियासत की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार ने अपने दस माह के कार्यकाल में ईमानदारी के साथ विकास कार्य किए। दोनों नेता अखंड परम धाम आश्रम में आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम के दौरान संत सुभाष शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

वहीं सूत्रों के अनुसार पीडीपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार शाम को बुलाई जा सकती है। इस बैठक में सरकार के गठन पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed