फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP co founder Muzaffar Baig reached PM Modi rally in jammu gave advice to Mehbooba mufti

PM Rally Jammu: पीएम मोदी की रैली में पहुंचे पीडीपी के सह संस्थापक मुज्जफर बेग, महबूबा को दी ये नसीहत

Tue, 20 Feb 2024 04:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

मुज्जफर बेग ने कहा कि वह महबूबा मुफ्ती को कहना चाहेंगे कि वह व्यक्तिगत लाभ के राजनीति करने के बजाय राष्ट्र हित के बारे में सोचें।

विज्ञापन
PDP co founder Muzaffar Baig reached PM Modi rally in jammu gave advice to Mehbooba mufti
पीएम मोदी की रैली में पहुंचे मुज्जफर हुसैन बैग - फोटो : संवाद

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सह संस्थापक रह चुके मुज्जफर हुसैन मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान मुज्जफर हुसैन ने कहा कि वह पीडीपी का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने महबूबा को नसीहत भी दी।

विज्ञापन


मुज्जफर बेग ने कहा कि वह महबूबा मुफ्ती को कहना चाहेंगे कि वह व्यक्तिगत लाभ के राजनीति करने के बजाय राष्ट्र हित के बारे में सोचें। मुज्जफर बेग ने कहा, ' मैं पीडीपी के साथ नहीं हूं। यदि वे मुझसे (शामिल होने के लिए) भी कहेंगे, तो मैं उनसे व्यक्तिगत लाभ के बजाय राष्ट्रीय हित के बारे में सोचने के लिए कहूंगा।'
विज्ञापन


मुज्जफर बेग ने न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया कि वह भाजपा में शामिल होंगे या नहीं। इसके बजाय उन्होंने पूछा कि क्या कोई अपने प्रधानमंत्री को सुनने नहीं आ सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुज्जफर बैग के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं। पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ उनके हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं और उनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। 

पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में से एक बेग कश्मीर के एक प्रमुख गुर्जर नेता हैं। हाल के दिनों में अन्य दलों के कई प्रमुख जनजातीय नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो बेग ऐसा करने वाले कश्मीर प्रांत के पहले गुर्जर नेता बन सकते हैं।


मुज्जफर बेग ने इस साल सात जनवरी को कहा था कि उन्होंने कभी पीडीपी नहीं छोड़ी। वह काफी समय से निष्क्रिय थे, लेकिन अभी भी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके और पीडीपी के बीच का रिश्ता एक आत्मा की तरह है। बेग ने ये भी कहा था कि उनकी दोनों बेटियां पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की सबसे बड़ी समर्थक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed