{"_id":"62908c1243f60450545d43f9","slug":"pdp-chief-mehbooba-mufti-met-family-of-tv-artist-amreen-bhat-in-budgam-said-innocent-people-are-being-killed-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budgam: अमरीन के परिवार से मिलीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- घाटी में हालात बिगड़ रहे, आए दिन बह रहा बेकसूर का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budgam: अमरीन के परिवार से मिलीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- घाटी में हालात बिगड़ रहे, आए दिन बह रहा बेकसूर का खून
Fri, 27 May 2022 02:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 27 May 2022 02:00 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती शुक्रवार को बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट्ट के परिजनों से मिलीं। उन्होंने कहा कि घाटी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार की मस्कुलर पॉलिसी से हालात बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti met Amreen Bhatt Family
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती शुक्रवार को बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट्ट के परिजनों से मिलीं और दुख जताया। इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में हालात दिन व दिन बदतर होते जा रहे हैं। आए दिन बेगुनाह लोगों को जान ली जा रही है। भाजपा सरकार की मस्कुलर पॉलिसी से हालात बिगड़ रहे हैं।
बुधवार रात करीब आठ बजे मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों ने कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी थी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया। भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने पड़ताल शुरू कर दी थी।
गुरुवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अवंतीपोरा में मारे गए आतंकी अमरीन भट्ट की हत्या में शामिल थे। दोनों की पहचान शाहिद मुश्ताक भट निवासी बडगाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के रूप में हुई। उन्होंने लश्कर के कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार की हत्या की थी।