फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pay tribute to the martyrs and pay homage

शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया

विज्ञापन
Pay tribute to the martyrs and pay homage
आरएस पुरा। सेना के कर्नल व पुलिस अधिकारियों और जवानों के सर्वोच्च बलिदान देने पर समाज के कई लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कर्म इशब वेलफेयर सोसायटी के प्रधान तजिंदर कौर ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए आतंकवादियों को कड़ी टक्कर देते हुए कर्नल आशुतोष, मेजर अनुज सूद, नवीन राजेश, लांसनायक दिनेश, सब इंस्पेक्टर शकील काजी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की खातिर प्राण न्यौछावर करने वाले इन वीर अधिकारियों व जवानों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। जम्मू-कश्मीर पीपुल सेक्युलर फॉर्म के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि देश की सरकार को चाहिए कि वह ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि जम्मू-कश्मीर में अमन स्थापित हो सके। राष्ट्रीय कावेरी संस्था के प्रधान चौधरी जनक राज ने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने इस ऑपरेशन में शहादत पाने वाले अधिकारियों व पुलिस के जवानों के परिवारों से सहानुभूति जताते हुए इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed