फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Patients Face Problems Due to Lack of Weekly OPD in Super Speciality Hospital

Jammu News: साप्ताहिक ओपीडी नहीं चलने से निराश होकर लौट रहे मरीज

विज्ञापन
Patients Face Problems Due to Lack of Weekly OPD in Super Speciality Hospital
- सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में संभाग भर से पहुंचते हैं मरीज, 11 साल बाद भी इमरजेंसी शुरू नहीं हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू के सुपर स्पेशियलिटी विभागों में साप्ताहिक ओपीडी नहीं चलने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में कार्डियोलाजी, सीटीवीएस, यूरोलाजी, नेफरोलाजी, न्यूरोसर्जरी और इंडोक्रिनोलाजी की ओपीडी सप्ताह में वैकल्पिक दिन में चल रही हैं।
इन विभागों की पूरे सप्ताह भर ओपीडी की व्यवस्था न होने से उक्त दिनों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। इस अस्पताल को वर्ष 2013 में शुरू किया गया था लेकिन आज तक अस्पताल में संबंधित विभागों की इमरजेंसी शुरू नहीं की जा सकी है। सभी आपात मामलों के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू का ही सहारा है। अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा के लिए संभाग भर से मरीज पहुंचते हैं लेकिन दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को कई बार निर्धारित ओपीडी वाले दिन नहीं पहुंचने से मायूस होना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल के कार्डियोलाजी विभाग की ओर से दो यूनिट में सोमवार व वीरवार तथा बुधवार व शनिवार ओपीडी चलाई जा रही है। लेकिन अगर कोई मरीज हृदय समस्या को लेकर मंगलवार या शुक्रवार पहुंच जाता है तो उसे मजबूरन जीएमसी जाना पड़ता है, क्योंकि इन दो दिन में कार्डियोलाजी की ओपीडी नहीं है। इसी तरह कार्डियोथेरेसिक एंड वास्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के दो यूनिटों में मंगलवार व शनिवार तथा बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी चलाई जा रही है लेकिन सोमवार और वीरवार को ओपीडी का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोलाजी विभाग में भी दो यूनिटों में सोमवार व वीरवार तथा मंगलवार और शुक्रवार को ओपीडी चलाई जा रही है मगर यहां भी बुधवार और शनिवार को कोई ओपीडी की व्यवस्था नहीं है। इससे इन विभागों में निर्धारित दिनों के बाद में आने दिवसों पर ओपीडी नहीं होने से मरीजों को चिकित्सा सलाह की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में सबसे अधिक नेफरोलाजी विभाग में सप्ताह में पांच दिन ओपीडी चलाई जा रही है लेकिन यहां भी मंगलवार को ओपीडी का दिन नहीं रखा गया है।
न्यूरोलाजी में सोमवार, वीरवार और शनिवार को ओपीडी चलाई जा रही है लेकिन यहां भी मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी की सुविधा नहीं है। न्यूरोसर्जरी में मंगलवार और शुक्रवार ही ओपीडी का दिन रखा गया है, जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में सोमवार, बुधवार, वीरवार और शनिवार को ओपीडी की कोई व्यवस्था नहीं है। इंडोक्रिनोलाजी में भी सिर्फ बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी की व्यवस्था है। इस विभाग में सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को ओपीडी की कोई सुविधा नहीं है जिससे जानकारी के अभाव में अस्पताल पहुंचने वाले मरीज परेशान होकर निराश लौट रहे हैं।

----
सलाहकार डाॅक्टरों की है कमी
जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संबंधित विभागों में सप्ताह भर ओपीडी चलाने के लिए सलाहकार डाॅक्टरों की कमी है। लेकिन प्रयास करके इसे बढ़ाया जा सकता है। मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं देने के उचित इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed