फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Path sanchalan RSS

Jammu News: स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में मिलाए कदम से कदम

विज्ञापन
Path sanchalan RSS
विजयपुर में निकाला पथ संचलन, लोगों ने किया उत्साहवर्धन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वीरवार को विजयपुर में पथ संचलन निकाला। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। अनुशासन और पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक बैंड की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग खड़े रहे।

इस पथ संचलन में विजयपुर क्षेत्र में जारी संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के दो सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संघ शिक्षा वर्ग 11 जून को आरंभ हुआ था। इसका समापन 2 जुलाई को होगा। पथ संचलन संघ शिक्षा वर्ग में नियमित प्रशिक्षण का एक भाग है, जिसमें कदम मिलाकर चलना होता है। इससे संगठन का भाव आता है। पथ संचलन का समाज के प्रत्येक वर्ग ने हर्षोल्लास से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने भारत माता के जयकारों से पूरे नगर को गुंजायमान किया। संघ के घोष वादकों द्वारा वादन से सभी मंत्रमुग्ध नजर आए।कार्यक्रम में वर्गाधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) सुखबीर मनकोटिया व कर्नल (सेवानिवृत्त) देवेन्द्र शर्मा ने मुख्य रूप से मौजूद रहकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed