{"_id":"6284d0efd500803ee911e817","slug":"passengers-will-soon-get-vehicle-parking-facility-at-jammu-airport-new-terminal-will-be-built-towards-belichrana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: हवाई अड्डे पर यात्रियों जल्द मिलेगी वाहन पार्किंग सुविधा, बेलीचराना की तरफ बनेगा नया टर्निमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: हवाई अड्डे पर यात्रियों जल्द मिलेगी वाहन पार्किंग सुविधा, बेलीचराना की तरफ बनेगा नया टर्निमल
Wed, 18 May 2022 04:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 18 May 2022 04:26 PM IST
सार
जम्मू हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक सांसद जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में जम्मू हवाईअड्डे पर हुई। नई कार पार्किंग का काम पूरा हो चुका और जल्द उसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जम्मू हवाई अड्डे पर यात्रियों को जल्द वाहन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही कार पार्किंग तैयार हो गई है। इसमें सौ से अधिक वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी हवाई अड्डा निदेशक ने बैठक में दी।
विज्ञापन
हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक सांसद जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में जम्मू हवाईअड्डे पर हुई। इसमें हवाईअड्डे के निदेशक संजीव कुमार गर्ग ने यातायात की स्थिति, यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों सहित विभिन्न मुद्दों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नई कार पार्किंग का काम पूरा हो चुका और जल्द उसे शुरू किया जाएगा। इससे एयरपोर्ट परिसर और मुख्य गेट पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने बेलीचराना क्षेत्र में नए टर्मिनल के लिए भूमि अधिग्रहण के बारे में जानकरी ली। साथ ही प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नया टर्मिनल बनने से जम्मू हवाई अड्डे पर उड़ानों और यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान उन्होंने हवाई जहाजों की रात्रि पार्किंग सुविधा के संबंध में भी जानकरी ली।
विज्ञापन