फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parvez rasool out of world cup 2015 team

इंशाल्लाह अगले वर्ल्ड कप में खेलेंगे: परवेज

Wed, 07 Jan 2015 11:57 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
parvez rasool out of world cup 2015 team

कश्मीर घाटी के छोटे से कसबे बिजबिहाड़ा से निकले आल राउंडर परवेज रसूल को आईसीसी वर्ल्ड कप की फाइनल सूची में शामिल न होने का मलाल जरूर है, लेकिन अगले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए जोश और जुनून भी बरकरार है।

विज्ञापन


परवेज ने चयनकर्ताओं पर संतोष जताते हुए कहा कि उसने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इंशाल्लाह अपनी लय को कायम रखते हुए अगले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में शामिल होने का कारनामा करेंगे।
विज्ञापन


आगामी फरवरी में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में हो रहे वर्ल्ड कप की संभावित सूची में गत दिसंबर माह परवेज को शामिल किया गया था।

इस सूची से वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह जैसे धुरंधरों को बाहर रखा गया था।

हुबली से मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में परवेज ने कहा कि किसी भी क्रिकेटर के लिए वर्ल्ड कप खेलना गौरव की बात होती है।

उन्होंने कहा कि इस सीजन उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया और यही कारण है कि वह संभावित सूची में शामिल हो पाए।

'स्पिनरों को आगे लाना होगा'

parvez rasool out of world cup 2015 team

राइट आर्म आफ स्पीनर परवेज ने कहा कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में तेज विकेट हैं। टीम इंडिया स्काड के चयन में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी राय ली गई है, जिससे चयनकर्ताओं ने युवा क्रिकेटरों पर विश्वास जताया है।

हालांकि उन्होंने कहा कि स्पिनरों को आगे लाने पर काम होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की ने कहा कि परवेज के वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह न मिलने से मायूसी जरूर है।

लेकिन यह गौरव की बात भी है कि परवेज ने अपने दम पर संभावित सूची में शामिल होने में कामयाबी पाई। परवेज के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने से रियासत में युवा क्रिकेटरों को आगे आने का नया प्लेटफार्म मिला है।

वर्ष 2012 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया ए टीम की ओर से पहले अभ्यास मैच में मात्र 45 रन देकर सात प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर परवेज सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह लगातार उपलब्धियों की सीढ़ियों पर ऊपर आते गए।

इन मुकाबलों में खेल चुके हैं परवेज

parvez rasool out of world cup 2015 team

वर्ष 2013 में ही एक दिवसीय सीरीज में जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम में परवेज शामिल हुए थे। इससे पहले परवेज आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2013 की भारतीय टीम की प्रस्तावित तीस खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए, मगर टीम इंडिया की फाइनल सूची में जगह पाने से चूक गए।

आईपीएल-6 में भी राज्य से जगह पाने वाले पहले क्रिकेटर की सूची में परवेज का नाम सबसे ऊपर है। रसूल ने बांग्लादेश में जून 2014 में हुई अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी जगह बनाई थी।

वर्ष 2014 में हुए आईपीएल-7 में भी परवेज रसूल रियासत से अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों में 95 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से खेले थे। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed