{"_id":"5f0555f8c7345e3ac72025a8","slug":"parks-open-for-people-in-jammu-kashmir-thermal-screening-at-entrance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः लोगों के लिए खुले पार्क, प्रवेश द्वार पर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः लोगों के लिए खुले पार्क, प्रवेश द्वार पर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
Wed, 08 Jul 2020 10:43 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट शुरू होने के बाद लंबे समय से बंद प्रदेश के सभी गार्डन और पार्क बुधवार को आम लोगों के लिए खोल दिए गए। यहां पहुंचने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। प्रवेश द्वार पर ही लोगों को हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर मास्क पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। कोविड-19 से संबंधित सभी तरह के प्रोटोकॉल और चिकित्सा संबंधी सलाह का सख्ती से पालन भी करना होगा। इसके उल्लंघन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने मंगलवार को पर्यटन व पुष्प उद्यान विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में गार्डन और पार्क खोलने की घोषणा की। कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान पार्कों और गार्डन को खोला जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि वे मास्क पहनें, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें और पिकनिक स्पॉट्स के अंदर और बाहर दोनों जगह सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखें।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल भी जल्द गुलजार होने के आसार
जम्मू-कश्मीर में जल्द ही पर्यटन स्थल भी आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन और एसओपी तैयार की जा रही है। इससे पिछले चार महीने से प्रदेश में सूने पड़े पर्यटन स्थल गुलजार होंगे। अगले कुछ दिनों में पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थल खोलने की भी एसओपी जारी की जा सकती है।