फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parking

हाईवे पर बड़े-बड़े संस्थान खड़े हो गए, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
parking
बड़ी ब्राह्मणा में हाईवे किनारे एक प्राइवेट क्लीनिक के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से ट्रैफिक समस्या बढ़ती जा रही है। इससे जहां जाम लग रहा है, वहीं हादसे भी हो रहे हैं। हाईवे के किनारे बने इंस्टीट्यूट, शोरूम, प्राइवेट क्लीनिक और अन्य संस्थानों के पास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था ही नहीं है। जब भी कोई ग्राहक इन संस्थानों में आता है तो वह गाड़ी या अन्य वाहन हाईवे किनारे ही पार्क कर देता है। जिससे आने-जाने वालों को दिक्कत आती है। इससे हादसे भी हो रहे हैं। बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक में अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े होने से कई हादसे हो चुके हैं, कई कीमती जानें भी जा चुकी हैं। म्युनिसिपल कमेटी और ट्रैफिक विभाग के समस्या हल करने के दावे भी हवा हो रहे हैं। ट्रैफिक विभाग की तरफ से कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही। नियमों का उल्लंघन सरेआम जारी है।
विज्ञापन

एमसी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में
हैरानी ये है कि हाईवे किनारे बड़े-बड़े संस्थान स्थापित हो गए, लेकिन पार्किंग की जगह नहीं छोड़ी गई। इन्हें मंजूरी कैसे मिल गई। यह भी म्युनिसिपल कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

-----------
पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। यातायात विभाग की तरफ से निरंतर लोगों के चालान किए जाते हैं। जब किसी के पास गाड़ी खड़ी करने के लिए कोई जगह ही नहीं है तो वह इनको दुकान के आगे ही पार्क करने को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक शर्मा, डीटीआई, बाड़ी ब्राह्मणा
-----------
सर्विस रोड और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए हम दो-तीन दिन में कार्रवाई शुरू कर देंगे। जल्द ही इस समस्या को हल कर देंगे। दूसरा जिला मजिस्ट्रेट सांबा से बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में पार्किंग के लिए जगह की तलाश की जा रही है। दो-तीन जगह पहले से ही पार्किंग बनाने के लिए बात चल रही है। दो-तीन माह के अंदर पार्किंग की व्यवस्था कस्बे के लोगों के लिए कर दी जाएगी, जिससे यातायात जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-जोधराज, ईओ, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed