{"_id":"5ddd822c8ebc3e550115efff","slug":"pargwal-platoon-won-the-border-volleyball-league-jammu-news-jmu1980754169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परगवाल पलटन ने जीता बार्डर वॉलीबाल लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगवाल पलटन ने जीता बार्डर वॉलीबाल लीग
विज्ञापन
Pargwal platoon won the Border Volleyball League
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र गड़खाल में मंगलवार को बीएसएफ की 152वीं वाहिनी ने बार्डर वालीबाल लीग का आयोजन किया। इसके फाइनल मैच में परगवाल पलटन ने परगवाल किंग को 2-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। वाहिनी के कमांडेंट बलबीर सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में कमांडेंट 92 वाहिनी एसके विर्दी मुख्य अतिथि तथा कमांडेंट 89 वाहिनी प्रदीप कुमार विशेष थे।
एक नवंबर को शुरू हुए इस लीग में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। परगवाल पलटन और परगवाल किंग ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसमें ट्रॉफी पर कब्जा परगवाल पलटन ने किया। कमांडेंट बलबीर सिंह ने कहा कि बीएसएफ देश की रक्षा करने के साथ-साथ सरहद पर रहने वाले लोगाें को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर खेलों का आयोजन करवाती रहती है।
इस आयोजन आपसी सहयोग से किया गया। विजेता टीम को ट्राफी के अलावा 5100 रुपये का नकद इनाम दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी और 3100 रुपये दिए गए। फाइनल मुकाबले के दौरान तहसीलदार इम्तियाज अहमद, नायब तहसीलदार देवराज, एसएचओ कानाचक आरएस परिहार, सरपंच गरखाल कश्मीर सिंह, पूजा रानी के अलावा अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।