फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paragwal news, road damage

Jammu News: दानपुर चौक-गुढ़ा मन्हासा मार्ग खस्ताहाल

Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
paragwal news, road damage
दानपुर चौक से गुढा मन्हांसा जाने वाला मार्ग. संवाद
ग्रामीणों ने उठाई तारकोल बिछाने की मांग
विज्ञापन

परगवाल। क्षेत्र के दानपुर चौक से गुढ़ा मन्हासा तक जाने वाला मुख्य मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है। तारकोल उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे और सड़क पर मिट्टी उभरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई सुध लेने नहीं आया। ग्रामीण जोनी सिंह, कुलदीप सिंह, बिशन लाल, ने बताया कि यह रास्ता गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोज स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। प्रशासन जल्द से जल्द इस पर तारकोल बिछाकर सड़क को दुरुस्त करवाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ध्यान देने और मार्ग पर गुणवत्तापूर्ण तारकोल बिछाकर सड़क को मजबूत बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed